बेलदौर में कांग्रेस नेता की बैठक:ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, गोगरी एसडीओ की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Sep 12, 2025 - 20:30
 0  0
बेलदौर में कांग्रेस नेता की बैठक:ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, गोगरी एसडीओ की कार्यशैली पर उठाए सवाल
बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता मनोज सिंह ने शुक्रवार को बेलदौर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भगत के आवास पर बैठक की। इसके बाद टीम सिकंदरपुर गांव पहुंची। यहां राजकुमार सिंह के घर पर मतदाताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मनोज सिंह ने गोगरी एसडीओ प्रदुमन कुमार सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। पत्रकारों के साथ फोटो खींचने के दौरान एसडीओ के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनता की आवाज नहीं उठा पाएंगे तो अफसरशाही बढ़ती जाएगी। कार्यक्रम में गोवरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार चौरसिया, गोविंद कुमार चौरसिया और पवन कुमार सिंह मौजूद रहे। मिथुन कुमार पासवान, विवेकानंद शर्मा और विवेकानंद सिंह भी शामिल हुए। चौथम के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और पंचायत अध्यक्ष मुरली मनोहर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News