बिहार में राजद-कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का पलटवार:लालू-राबड़ी राज में अपराध उद्योग फला-फूला, वोट की चोरी थी आम बात,आज बेटियां रात में भी सुरक्षित लौट आती हैं

Sep 12, 2025 - 00:30
 0  0
बिहार में राजद-कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का पलटवार:लालू-राबड़ी राज में अपराध उद्योग फला-फूला, वोट की चोरी थी आम बात,आज बेटियां रात में भी सुरक्षित लौट आती हैं
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला। बेतिया के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरसिंह नारायण स्टेडियम मच्छरगांवा में आयोजित कार्यक्रम में लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि, लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहारियों के मान-सम्मान से खिलवाड़ हुआ। उस दौर में हत्या-लूट, अपहरण उद्योग और अपराध का बोलबाला था। समाज के नौजवानों को हथियार थमा कर अपराधी बनाया गया। दोनों युवराज लोकतंत्र को खत्म करना चाहते उन्होंने कहा कि, 50 वर्ष कांग्रेस ने देश और 15 वर्ष राजद ने राज्य को पीछे धकेला। दोनों युवराज लोकतंत्र खत्म कर गुंडाराज कायम करना चाहते हैं। सिन्हा ने कहा कि, राजद के शासन में बूथ लूट और वोट चोरी आम थी, लेकिन 2005 के बाद जनता के आशीर्वाद से NDA की सरकार बनी और गुंडागर्दी को खत्म कर दिया गया। अब नया बिहार बन रहा है, जाति-धर्म की राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति करनी होगी। अयोध्या में राम आ चुके हैं, बिहार में रामराज्य की होगी स्थापना उन्होंने बिहार को मां जानकी की धरती बताते हुए कहा कि, अयोध्या में राम आ चुके हैं और बिहार में रामराज्य की स्थापना होगी। पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने कहा कि, लालू-राबड़ी राज में शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते थे, जबकि आज बेटियां रात में भी सुरक्षित लौट आती हैं। उन्होंने दावा किया कि नीतीश- मोदी की सरकार ने 12.5 लाख नौकरियां और 50 लाख रोजगार दिए हैं। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने उन्हें “लालबाबू” कहा और राहुल गांधी को “पप्पू” बताते हुए तंज कसा। राजद और जनसुराज को बरसाती मेंढक लौरिया विधायक विनय बिहारी ने राजद और जनसुराज को बरसाती मेंढक बताते हुए कहा कि जो सत्ता में नहीं है, वह झूठे आश्वासन बांट रहा है। उन्होंने पीएम मोदी को संत और विकास पुरुष बताया। जदयू के पूर्व सांसद दुलारचंद्र गोस्वामी ने कहा कि 2010 में जनता ने कांग्रेस-राजद को बुरी तरह नकार दिया था और नीतीश कुमार ने हर स्तर पर विकास को आगे बढ़ाया है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस मौके पर विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष रुपक श्रीवास्तव ने किया और अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News