जयनगर में भाजपा की एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला:सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर चर्चा, स्वच्छता अभियान व मेडिकल कैंप आयोजित होंगे

Sep 12, 2025 - 04:30
 0  0
जयनगर में भाजपा की एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला:सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर चर्चा, स्वच्छता अभियान व मेडिकल कैंप आयोजित होंगे
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी, दक्षिणी एवं नगर मंडल की एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला आर्यकुमार पुस्तकालय परिसर में आयोजित की गई। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा और घर-घर जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार (उद्धव कुँवर) ने की। कार्यक्रम का संचालन उत्तरी मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद थे। विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान और मेडिकल शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश की महिला प्रवासी लक्ष्मी गिरी गोस्वामी ने कहा कि भाजपा वर्ष भर समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम चलाती है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा और प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। विधानसभा संयोजक हरिचंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रमीला पूर्वे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेश झा, जिला मंत्री संजय कुमार महतो, माला तिवारी और नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News