नालंदा में तीन किशोरियां एक साथ गायब:12 से 17 साल की लड़कियां घर से निकलीं, पुलिस कर रही तलाश

Sep 12, 2025 - 04:30
 0  0
नालंदा में तीन किशोरियां एक साथ गायब:12 से 17 साल की लड़कियां घर से निकलीं, पुलिस कर रही तलाश
नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र से तीन किशोरियां गायब हो गई हैं। सबनहुआ-बबन बिगहा गांव से तीनों लड़कियां 10 सितंबर को घर से निकली थीं। वे अब तक नहीं लौटी हैं। गायब हुई किशोरियों में सुधीर कुमार की 12 वर्षीय बेटी निशोधरी कुमारी है। मिथलेश तांती की 17 वर्षीय बेटी मुस्कान कुमारी और कृष्ण पंडित की 15 वर्षीय बेटी नीलम कुमारी भी शामिल हैं। परिजनों ने हरनौत थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लड़कियों को सकुशल बरामद करने की मांग की है। एसआई दीपा कुमारी ने मामले की पुष्टि की है। थाना प्रभारी अमरदीप कुमार ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोरियों की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News