पटना AN कॉलेज के क्लर्क का बेटा लापता:घर से पूजा करने निकला था नाबालिग, CCTV में दिखा; लेकिन अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Sep 7, 2025 - 12:30
 0  0
पटना AN कॉलेज के क्लर्क का बेटा लापता:घर से पूजा करने निकला था नाबालिग, CCTV में दिखा; लेकिन अब तक नहीं मिला कोई सुराग
पटना के जक्कनपुर में एक 17 साल का नाबालिग रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया है। लापता की पहचान जक्कनपुर थाना क्षेत्र नहर रोड स्थित किराए के मकान में रहने वाले मनोज कुमार का बेटा अभिनव कुमार के रूप में हुई है। पिता मनोज पटना AN कॉलेज में क्लर्क के पद पर कम करते हैं। 5 सितंबर की सुबह घर से पूजा करने के लिए निकला। जो अभी तक लौटकर अभी तक नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस में शिकायत की है। मंदिर जाते वो सीसीटीवी में कैद हुआ है। लेकिन मंदिर में पूजा करने के बाद का फुटेज नहीं मिला है। घर से पूजा करने निकला था नाबालिग नाबालिग की मां सत्या देवी ने बताया कि, घर से सुबह 10:30 में मंदिर के लिए निकला था। मंदिर में पूजा की सामग्री लेकर गया था। वहां उसने पूजा भी की है। कुछ लोगों ने उसे मंदिर में पूजा करते भी देखा है। वहां से कैसे गायब हो गया, यह पता नहीं चल रहा है। वह संत करेंस गोला रोड में पढ़ाई करता है। सत्या देवी ने बताया कि, पुलिस अभी तक कार्रवाई नहीं की है। मेरा बच्चा नहीं मिल पाया है। हालांकि, सत्या देवी ने किसी पर आशंका नहीं जताई है। उन्होंने बताया है कि घर पर भी किसी तरह की उसे कोई परेशानी नहीं थी। कभी कुछ बताया भी नहीं था। बहुत ही शांत स्वभाव का है। छानबीन में जुटी पुलिस इधर पुलिस परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर के छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। घटना के 24 घंटे से अधिक समय होने जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पटना में बच्चों से जुड़ी घटनाएं बढ़ी इन दिनों पटना में बच्चों के साथ होने वाली घटना बढ़ी है। हाल के दिनों में शहरी इलाके में यह ट्रेंड अधिक देखने को मिल रहा है। केस स्टडी 01 : 15 अगस्त 2025 की शाम पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी इलाके में खड़ी कार से दो मासूम भाई बहन के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय दीपक और 7 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई थी। घटना वाले दिन दोनों भाई बहन मोहल्ले में ट्यूशन पढ़ने गए थे। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि मौत किस वजह से हुई। 27 अगस्त 2025 को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अमला टोला कन्या मध्य विद्यालय में पढ़ने आई 5 वीं की छात्रा जोया परवीन स्कूल के बाथरूम में सुबह के वक्त झुलसी पाई गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने कैसे और क्यों आग लगाई, अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। केस स्टडी 02 : 16 अगस्त 2025 को गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव में एक 5 वर्ष के मासूम का पड़ोसी ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर अवस्था में उसे PMCH भर्ती कराया गया। बच्चे के बयान पर आरोपी पकड़ा गया। केस स्टडी 03 : 31 जुलाई 2025 को जानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो मासूम भाई बहनों की हत्या कर दी गई। स्कूल से लौटने के बाद दोनों मासूम अपने घर में आराम कर रहे थे। मृतकों की पहचान अंजलि 10 वर्ष और अंश 15 वर्ष के तौर पर हुई थी। आरोपी ने हत्या के बाद इस घटना को हादसे में बदलने के लिए साक्ष्य मिटाए और आग लगा दी। हालांकि बाद में आरोपी पकड़े गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News