खगड़िया में 102 एम्बुलेंस सेवा ठप:कर्मचारियों ने वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की

Sep 4, 2025 - 16:30
 0  0
खगड़िया में 102 एम्बुलेंस सेवा ठप:कर्मचारियों ने वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
खगड़िया में 102 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। खगड़िया जिले में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को एक लिखित सूचना सौंपी है। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य स्वास्थ्य समिति और जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड के बीच 1 नवंबर 2024 से नया अनुबंध लागू है। कर्मचारी नियमों का पालन कर रहे हैं। लेकिन कंपनी श्रम अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं कर रही है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में श्रम अधिनियम के अनुसार वेतन और सुविधाएं शामिल हैं। वे अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान चाहते हैं। वेतन भुगतान की निश्चित तिथि और मासिक वेतन पर्ची की मांग कर रहे हैं। साथ ही गाड़ी खराब होने पर समय पर मरम्मत और उस अवधि का पूरा वेतन मांग रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि नियमों के पालन न होने से उन्हें मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से एजेंसी से वार्ता कर मांगें पूरी करवाने का आग्रह किया है। मांगें पूरी न होने पर इसकी जवाबदेही जैन प्लस कंपनी की होगी। इस हड़ताल से जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News