कोंच-आंती थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित:दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व की तैयारियों पर हुई चर्चा

Oct 19, 2025 - 16:30
 0  0
कोंच-आंती थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित:दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व की तैयारियों पर हुई चर्चा
आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे कोंच और आंती थाने के प्रांगण में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना था। कोंच थाने में थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें बीडीओ बिपुल भारद्वाज, अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार के डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। छठ घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही, बिना लाइसेंस के कोई भी सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। वहीं, आंती थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक कुमार राव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एसआई मीरा कुमारी, एएसआई दशरथ सिंह और एएसआई मुस्तफा कमाल उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी से पूजा व्यवस्था की जानकारी ली और शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक में गौहरपुर मुखिया शिवकुमार चौहान, जेडीयू जिला महासचिव मो. आकिब आलम, कनौसी मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, चबुरा मुखिया संजय यादव, सरपंच प्रतिनिधि मो. शाहिद उर्फ साहु, सामाजिक कार्यकर्ता पुण्यदेव यादव, डबुर मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, केर मुखिया शशी कुमार और उपमुखिया उपेंद्र यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News