काशी टेंगराही में पूर्व विधायक ने किया जनसंवाद

Sep 7, 2025 - 04:30
 0  0
काशी टेंगराही में पूर्व विधायक ने किया जनसंवाद
सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज भाजपा के बूथ विजय अभियान के तहत गुरुवार को काशी टेंगराही पंचायत में विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी हर बूथ को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता ही जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को विकास का आधार बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार को नई दिशा दी है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता को लाभ मिला है।जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए। लोगों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। मौके पर भाजपा के कई स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News