एक ही दुपट्टे से लटका मिली प्रेमी जोड़े की लाश:समस्तीपुर में पूर्व मुखिया बोले- हत्या कर लटकाया गया; शव की पहचान नहीं

Nov 8, 2025 - 09:30
 0  0
एक ही दुपट्टे से लटका मिली प्रेमी जोड़े की लाश:समस्तीपुर में पूर्व मुखिया बोले- हत्या कर लटकाया गया; शव की पहचान नहीं
समस्तीपुर में प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। दोनों की लाश एक ही दुपट्टे के सहारे लटकी थी। हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना दलसिंहसराय बिशनपुर मुख्य सड़क पर उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेसारी गांव के पास की है। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने माहेश्वरी मिडिल स्कूल से आगे सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से शव लटका देखा। खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में किसी ने भी दोनों की पहचान नहीं की। लोगों का मानना है कि दोनों दूसरी जगह के रहने वाले हैं। हत्या को आत्महत्या बताने के लिए शव को लटकाया गया है। लड़की के पैर में दूसरे रंग का दुपट्टा बंधा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल भेजा है। मौके से आई 2 तस्वीर... पूर्व मुखिया बोले- हत्या कर लटकाया गया पंचायत के पूर्व मुखिया कुशेश्वर प्रसाद यादव ने बताया, यह मामला गंभीर है। शव देखने से लग रहा है कि दोनों की हत्या के बाद यहां पर शव को लटकाया गया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जांच की मांग की है। दलसिंहसराय के DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया, घटना की सूचना पर उजियारपुर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। ----------- इसे भी पढ़िए.... पटना में पेड़ से लटका मिला बच्ची का शव:घुटने तक पानी से भरे बगीचे में मिली बॉडी; रेप के बाद हत्या की आशंका पटना के मनेर में गुरुवार को 10 साल की बच्ची का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतका मनेर की रहने वाली है। शव एक बगीचे में पेड़ से लटका मिला है। बगीचे में घुटने तक पानी भरा हुआ है। लाश पूरी तरह से अकड़ चुकी है। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें। खबर अपडेट हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News