सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में हुई प्रिया भारती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुपरी DSP सुनीता कुमारी ने बताया कि, 22 वर्षीय प्रिया की हत्या उसके मौसेरे भाई अभिषेक ठाकुर ने की है। पुलिस ने आरोपी को सुपिलगाढ़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कहा, प्रिया कई लड़कों से बात करती थी पूछताछ में अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने बताया कि, प्रिया और उसकी मां निशा देवी की कार्यशैली से नाराज था। आरोपी का कहना था कि प्रिया कई लड़कों से बात करती थी। घरवालों ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन टावर लोकेशन और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंचा गया। वारदात की रात अभिषेक ने पहले प्रिया की मां निशा देवी पर हमला किया। फिर दबिया लेकर छत पर पहुंचा, जहां प्रिया टहल रही थी। वहीं उसने प्रिया का गला रेत दिया और फरार हो गया। आरोपी आसपास के गांवों में छिपा रहा। वह दिल्ली भागने की योजना बना रहा था। विशेष टीम में ये रहे शामिल पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह केस सुलझाया। टीम में इंस्पेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल और पीएसआई प्रमोद कुमार शामिल थे। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य ने की है।