जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त:गोगरी नगर परिषद में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, लोगों को घर से निकलने में दिक्कत

Sep 11, 2025 - 16:30
 0  0
जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त:गोगरी नगर परिषद में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं, लोगों को घर से निकलने में दिक्कत
खगड़िया जिले के गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में जल निकासी की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश के बाद सड़कों पर जमा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। जलभराव की वजह से पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है। सड़े हुए कचरे से दुर्गंध आ रही है। स्थानीय लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सड़कों पर कचरा और गंदा पानी जमा होने से आवागमन बाधित है। स्थानीय निवासियों को महामारी फैलने की आशंका है। उनका कहना है कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी, क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या को हल करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News