बेगूसराय में कोलकाता के लिए ट्रेन की मांग:रेलवे स्टेशन पर आठ घंटे तक प्रदर्शन, कहा- प्लेटफॉर्म पर टॉयलेट भी नहीं

Sep 11, 2025 - 16:30
 0  0
बेगूसराय में कोलकाता के लिए ट्रेन की मांग:रेलवे स्टेशन पर आठ घंटे तक प्रदर्शन, कहा- प्लेटफॉर्म पर टॉयलेट भी नहीं
बेगूसराय में रेल से जुड़ी समस्याओं को लेकर मांग की जा रही है। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर अब पूर्व मध्य रेलवे दैनिक यात्री संघ व स्थानीय लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसकी पहली कड़ी में आज बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आठ घंटे का रेल सत्याग्रह किया गया। जिसमें दैनिक रेल यात्री संघ सहित विभिन्न संघ-संगठन के लोग शामिल हुए। पूर्व मध्य रेलवे दैनिक यात्री संघ के राजीव कुमार, पूर्व उप मेयर राजीव रंजन व मुकेश विक्रम सहित अन्य लोगों ने कहा कि रेल से जुड़ी तमाम समस्याओं को लेकर लंबे समय से हम लोग आवाज उठा रहे हैं। लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिला मुख्यालय के इस महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन से 12 जोड़ी ट्रेन थ्रू गुजर जाती है। बेगूसराय बिहार की औद्योगिक राजधानी व वाणिज्य-व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यह जिला मुख्यालय, नगर निगम होने के साथ-साथ पटना के बाद राज्य का सर्वाधिक टैक्स पेमेंट करने वाला जिला भी है। स्वाभाविक रूप से रेलवे के लिए रणनीतिक और वाणिज्यिक दृष्टिकोण से बेगूसराय एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र होना चाहिए। कोलकाता के लिए कोई सीधी रेल सेवा नहीं यहां से निकटतम महानगर कोलकाता के लिए कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। अधिकांश यात्री दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, विशाखापट्टनम, जगन्नाथ पुरी, कन्याकुमारी आदि की यात्रा के लिए मोकामा, बरौनी, हाथीदह और पटना जाकर ट्रेन पकड़ने को मजबूर होते हैं। स्टेशन की स्थिति भी काफी चिंताजनक है। किसी भी प्लेटफॉर्म पर शौचालय नहीं है, वेटिंग रूम और यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। अपर क्लास वेटिंग रूम केवल नाममात्र का है, स्लीपर क्लास वेटिंग रूम तो है ही नहीं। प्रधानमंत्री की वर्ल्ड क्लास स्टेशन परियोजना की पहली सूची 2021 में बेगूसराय को सम्मिलित किया गया। RLDA की ओर से निविदा भी जारी की गई थी। अन्य चयनित स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है, लेकिन बेगूसराय में आज तक कोई प्रगति नहीं हुई। इसलिए वर्ल्ड क्लास स्टेशन परियोजना के तहत बेगूसराय स्टेशन पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए। सत्याग्रह के 20 सूत्री मांग का पत्र स्टेशन प्रबंधक को देने से लेकर रेल मंत्री तक को भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News