सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत; हंगामा:परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप, डॉक्टर बोले- स्टिल बर्थ का मामला

Sep 5, 2025 - 16:30
 0  0
सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत; हंगामा:परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप, डॉक्टर बोले- स्टिल बर्थ का मामला
सुपौल के सरायगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार किशनपुर के परसामाधो गांव निवासी वीरेंद्र मुखिया की पत्नी विभा देवी को शुक्रवार सुबह 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन विभा को भपटियाही के पिपराखुर्द से सरायगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर और नर्स ने जांच के बाद नॉर्मल डिलीवरी की बात कही। उन्होंने प्रसूता और गर्भस्थ शिशु को स्वस्थ बताया। हालांकि दोपहर 12:30 बजे नवजात की मृत अवस्था में डिलीवरी हुई।परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और नर्स ने समय पर उचित इलाज नहीं किया। उन्होंने सरकारी अस्पताल में 1200 रुपए की प्राइवेट दवाएं भी खरीदनी पड़ीं। घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। स्टिल बर्थ के कारण हुई मौत ड्यूटी पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. विभूति कुमार विमल ने बताया कि प्रसूता की हर आधे घंटे पर जांच की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सब कुछ सामान्य था। नर्स के अनुसार यह स्टिल बर्थ का मामला है। डॉक्टर ने स्वीकार किया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News