'रोजगार देने वाली शिक्षा की जरूरत':आर्यभट्‌ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बेगूसराय में कहा- सरकार भी ऐसे कोर्स पर फोकस कर रही

Oct 21, 2025 - 20:30
 0  0
'रोजगार देने वाली शिक्षा की जरूरत':आर्यभट्‌ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बेगूसराय में कहा- सरकार भी ऐसे कोर्स पर फोकस कर रही
बेगूसराय में आर्यभट्‌ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निरंजन प्रसाद यादव ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि रोजगारपरक शिक्षा समय की जरूरत है। बच्चों का रुझान इस ओर बढ़ रहा है। सरकार भी ऐसे कोर्स पर फोकस कर रही है, जिसकी पढ़ाई के बाद वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होंने यह बातें आदर्श नगर लगौली में जिजीविषा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के उद्घाटन मौके पर कही। कुलसचिव ने कहा कि यह इंस्टीट्यूट आर्यभट्‌ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना से संबद्ध और AICTE से मान्यता हासिल है। यहां मेधावी बच्चे बहुत हैं, लेकिन सही प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण वे सही मुकाम नहीं हासिल कर पाते हैं। फीस के रूप में एक भी पैसा नहीं देना होगा बच्चे यहां स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत भी पढ़ाई करेंगे। उन्हें फीस के रूप में एक भी पैसा नहीं देना होगा। जो भी कंपनियां विश्वविद्यालय आएगी, उन्हें यहां भी भेजा जाएगा, जिससे बच्चों का प्लेसमेंट हो सके। उन्होंने डायरेक्टर अभिनव आनंद से कहा कि अगले साल से एमसीए और एमबीए की भी पढ़ाई यहां शुरू कराएं। BBA और BCA की पढ़ाई शुरू हो रही हॉस्टल की व्यवस्था करें, बच्चों को स्कॉलरशिप के माध्यम से यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. रामनरेश पंडित रमण ने कहा कि फिलहाल यहां BBA और BCA की पढ़ाई शुरू हो रही है। यह ग्रामीण इलाका है, इसलिए बच्चों को भरसक सुविधाएं देने की कोशिश होगी। अभी शुरुआत है। जो भी कमियां हैं, जल्द से जल्द दूर कर ली जाएंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि जितनी भी शिक्षण संस्थाएं बन सकती हैं, सरकार और समाज को बनानी चाहिए। क्योंकि यह निर्विवाद है कि पढ़ना है, पढ़ाना तो है ही, चाहे वह अकादमिक हो या वोकेशनल। ग्रामीण परिवेश में BCA और BBA की पढ़ाई शुरू होना अच्छी बात है। इससे पहले प्रो. निरंजन यादव, MLC सर्वेश कुमार, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज डेहरी ऑन सोन के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ओझा, संस्थापक सोहागो देवी ने संयुक्त रूप से इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News