पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में 1 व्यक्ति की मौत

Oct 22, 2025 - 04:30
 0  0
पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में 1 व्यक्ति की मौत
अलौली प्रखंड अंतर्गत भिखारीघाट पंचायत के पररी गांव में खुशियों का पर्व दिवाली मातम में बदल गया। पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। जिसमें गांव के मनोज सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी और शोक का माहौल है। मृतक के पुत्र सौरव कुमार ने बताया कि दीपावली की शाम बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान राधे यादव, सचिन यादव, पूजा कुमारी, शिवानी कुमारी समेत कुछ लोगों ने पटाखों की आवाज पर आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू कर दी। सौरव के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर मनोज सिंह विवाद सुलझाने आए, लेकिन आरोप है कि आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। पिटाई के बाद मनोज बेहोश होकर गिर पड़े और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलौली पहुंचाने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। अलौली थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धक्का-मुक्की के दौरान मनोज के गिरने से मौत की बात सामने आई है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मनोज को शांत स्वभाव का बताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाजसेवियों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News