मोतिहारी में टावर पर चढ़ी महिला:10 दिन पहले बच्चे को दी थी जन्म,ससुराल जाने से कर रही इनकार, उतारने का प्रयास कर रही पुलिस

Sep 6, 2025 - 12:30
 0  0
मोतिहारी में टावर पर चढ़ी महिला:10 दिन पहले बच्चे को दी थी जन्म,ससुराल जाने से कर रही इनकार, उतारने का प्रयास कर रही पुलिस
मोतिहारी में एक महिला ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। महिला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाजार निवासी भरत गुप्ता की बेटी है। उसने 10 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला शादी के बाद से अपने मायके में रह रही है। उसके ससुराल वाले उसे घर ले जाना चाहते हैं। इस मुद्दे पर पंचायत भी हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला। महिला ने टावर पर चढ़कर कहा कि अगर कोई उसे पकड़ने की कोशिश करेगा तो वह कूद जाएगी। महिला को उतारने का प्रयास कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। करीब एक घंटे से यह स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला के नीचे उतरने के बाद ही टावर पर चढ़ने का कारण पता चल पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News