बिहार राज्य महिला आयोग में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दो दोस्त ननकू यादव (40) और ज्ञानी यादव (41) मुर्गा और दारू को लेकर आपस में लड़ गए। जिसके बाद ननकू ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद ज्ञानी ने उसका घर तक पीछा किया और अंत में उसके साथ मारपीट की। ज्ञानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ननकू को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। फिर उसे करंट लगाकर पोल से बांध दिया, ताकि यह एक्सीडेंट लगे। इस घटना के बाद ननकू की विधवा पत्नी गीता देवी (36) ने महिला आयोग से गुहार लगाई है। यह मामला गया के धनगाई थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव का है। मुर्गा और दारू के लिए दो दोस्तों में हुई लड़ाई गीता ने कहा कि, ननकू और ज्ञानी बचपन के दोस्त थे। जून में दोनों के बीच मुर्गा और दारू को लेकर नोक झोंक हुई थी। ज्ञानी मेरे पति को मुर्गा और दारू दोनों के पैसे देने को कह रहा था। मेरे पति ने कहा कि वह दारू लेकर आया है, तो उसी के पैसे देगा। वह मुर्गा नहीं खाएगा तो उसके पैसे क्यों दे। इसके बाद दोनों में तीखी बहस हुई। फिर मेरा पति वहीं सबकुछ छोड़कर घर आ गया। बीच में सब नॉर्मल हो गया। पत्थर से मारकर पति का सिर फोड़ने के आरोप गीता ने बताया कि, फिर एक दिन 16 जुलाई को अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दोनों की बैठकी हुई। इसमें फिर दोनों मुर्गा और दारू के पैसे के लिए लड़ने लगे। फिर मेरे पति वहां से निकल गया और घर आने लगे। इस बीच ज्ञानी ने उनका पीछा किया और पत्थर मारकर उनका सिर फोड़ दिया। वह पीछा करते हुए 7 बजे के करीब मेरे घर पहुंचा और मेरे पति के साथ मारपीट की। फिर 1 घंटे बाद ज्ञानी करीब 40 लोगों के साथ मेरे घर में घुसा और मेरे पति को इतना मारा कि उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। पति को मारने के बाद करंट दिया - पत्नी गीता के मुताबिक, इसके बाद बांस में मेरे पति की लाश बांध दी, जिसमें टोका फंसाकर बिजली आती थी। ज्ञानी ने मेरी पति की लाश को तार बांधकर उसमें करंट के झटके दिए, ताकि यह एक एक्सीडेंट दिखे। 14 अक्टूबर दी गई है अगली तारीख वहीं, बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य श्यामा सिंह ने इस मामले को देखा। उन्होंने कहा कि गीता द्वारा 10 लोगों की पहचान की गई है। वहीं अन्य अज्ञातों पर मामला दर्ज कराया है। यह लोग कम पढ़े लिखे हैं इसीलिए FIR के नंबर और अन्य जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। फिलहाल संबंधित मामले में बात करके हम इस केस के स्टेटस को देखेंगे। इस केस की सुनवाई की अगली तारीख 14 अक्टूबर दी गई है।