बेतिया में साइबर क्राइम पर कार्रवाई:एक महीने में 17.30 लाख रुपए होल्ड, 9 आरोपी गिरफ्तार; 2.55 लाख वापस दिलाए

Sep 4, 2025 - 20:30
 0  0
बेतिया में साइबर क्राइम पर कार्रवाई:एक महीने में 17.30 लाख रुपए होल्ड, 9 आरोपी गिरफ्तार; 2.55 लाख वापस दिलाए
बेतिया साइबर थाना ने अगस्त माह में साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस दौरान 6 प्राथमिकी दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही संदिग्ध बैंक खातों में 17 लाख 30 हजार 745 रुपये की राशि होल्ड कराई गई। साइबर डीएसपी गौतम शरण ओमी के अनुसार, पीड़ितों को 2 लाख 55 हजार 338 रुपये वापस दिलाए गए। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर जिले से 126 शिकायतें दर्ज हुईं। कुछ मामलों में कार्रवाई पूरी हो चुकी है। बाकी मामलों की जांच जारी है। पुलिस ने "साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान" के तहत लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए। साइबर डीएसपी ने लोगों से संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ठगी का शिकार होने पर तुरंत निकटतम थाना या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस की प्राथमिकता लोगों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना और साइबर अपराधियों को पकड़ना है। साइबर अपराध रोकथाम और पीड़ितों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News