बक्सर में आज 7 घंटे पावर कट:ब्रह्मपुर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कटौती, डुमरांव में भी 3 घंटे सप्लाई बंद

Sep 8, 2025 - 08:30
 0  0
बक्सर में आज 7 घंटे पावर कट:ब्रह्मपुर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कटौती, डुमरांव में भी 3 घंटे सप्लाई बंद
बक्सर के ब्रह्मपुर और डुमरांव क्षेत्र में सोमवार को बिजली कटौती होगी। ब्रह्मपुर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत शक्ति उप केंद्र में 5 एमवीए का पुराना ट्रांसफॉर्मर बदलकर 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। इस कटौती से उत्तरी और दक्षिणी नैनीजोर, महुआर और हरनाथपुर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित होंगे। नए ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति और लोड मैनेजमेंट बेहतर होगा। बीएमपी-4 फीडरों पर दोपहर 1 बजे से कटौती डुमरांव के 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र से जुड़े सिमरी, प्रतापसागर और बीएमपी-4 फीडरों पर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती ग्रिड के मेंटेनेंस कार्य के लिए की जा रही है। सिंचाई व्यवस्था होगी प्रभावित धान की रोपाई के मौसम में यह कटौती किसानों की सिंचाई व्यवस्था को प्रभावित करेगी। इससे छोटे दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे। विभाग ने लोगों से अपने जरूरी काम पहले निपटाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News