पत्नी संग बेटे का इलाज कराने गए किसान की मौत:बच्चे को दांत दर्द की थी शिकायत; अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 5 घायल

Oct 4, 2025 - 08:30
 0  0
पत्नी संग बेटे का इलाज कराने गए किसान की मौत:बच्चे को दांत दर्द की थी शिकायत; अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 5 घायल
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा और सेमरांव गांव के बीच शुक्रवार को अनियंत्रित होकर सवारी से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार पिता की मौत हो गई। जबकि पत्नी व पुत्र समेत पांच लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद घायलों में शामिल मृतक की पत्नी और बेटे को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जबकि ड्राइवर समेत तीन अन्य लोगों का इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बराड़ टोला निवासी स्व.रामजी सिंह का 44 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह है एवं वह किसान था। जबकि घायलों में मृतक की 35 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी, 12 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, ऑटो चालक एवं दो अन्य लोग शामिल है। इधर मृतक के बेटे आकाश कुमार ने बताया कि उसके दांत में खोड़ला हो गया है। जिसे लेकर वह अपने पिता उमेश सिंह व मां सुशीला देवी के साथ ऑटो पर सवार होकर गड़हनी आ रहा था। ऑटो ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आई आने क्रम में ऑटो पर चालक समेत छह लोग सवार थे। उसने बताया कि ऑटो चालक नशे में था। जिसके कारण जैसे ही ऑटो बड़हरा एवं सेमरांव गांव के बीच पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसके पिता उमेश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि उसकी वह, उसकी मां सुशीला देवी एवं तीन अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उंसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला देवी व दो पुत्र अभिषेक,आकाश एवं एक पुत्री ममता है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सुशीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रा-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News