नीतीश ने हिजाब खींचा, पाकिस्तान तक पहुंचा विवाद:विदेश मंत्रालय बोला- CM सीनियर नेता, हिजाब उतारना गलत, भारत में मुस्लिमों से नफरत बढ़ रही

Dec 19, 2025 - 07:30
 0  0
नीतीश ने हिजाब खींचा, पाकिस्तान तक पहुंचा विवाद:विदेश मंत्रालय बोला- CM सीनियर नेता, हिजाब उतारना गलत, भारत में मुस्लिमों से नफरत बढ़ रही
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर के हिजाब उतारने को PAK विदेश मंत्रालय ने गलत बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत के एक सीनियर नेता का मुस्लिम महिला का जबरन हिजाब हटाना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ रही है।' इसके साथ ही अंद्राबी ने UP सरकार में मंत्री संजय निषाद की भी आलोचना की। अंद्राबी ने कहा, 'एक सीनियर नेता ने मुस्लिम महिला का हिजाब जबरदस्ती हटाया। उसके बाद सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाना बहुत परेशान करने वाला है। इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।' पाकिस्तानी विदेश मंत्री बोले- भारत में इस्लामोफोबिया को रोकने की कोशिश इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने इस घटना की निंदा की है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में डार ने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि ये हरकत भारत में इस्लामोफोबिया की बढ़ती लहर को रोकने की कोशिश को उजागर करता है। पश्चिम बंगाल में नीतीश के खिलाफ प्रदर्शन हिजाब विवाद शांत नहीं हो रहा है। पश्चिम बंगाल की सड़कों पर नीतीश कुमार के खिलाफ मुस्लिम महिलाएं उतर गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं विरोध मार्च और मशाल जुलूस निकली। ये महिलाएं नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग कर रही थी। पाकिस्तानी डॉन ने नीतीश कुमार को धमकी दी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने वीडियो जारी नीतीश कुमार को धमकी दी है। भट्‌टी ने कहा कि नीतीश कुमार सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना बाद में ये मत कहना की चेतावनी नहीं दी गई थी। शहजाद के खिलाफ पटना के साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है। शहजाद भट्‌टी हाल ही में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देकर सुर्खियों में आया था। भट्‌टी से जान का खतरा बताते हुए लॉरेंस के तिहाड़ जेल में बंद भाई अनमोल बिश्नोई ने भी दिल्ली कोर्ट से बुलेटप्रूफ जैकेट और गाड़ी की डिमांड की थी। अब जानिए आखिर पूरा मामला क्या है... दरअसल, 15 दिसंबर को CM नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई। CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया, हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को रोकने के प्रयास में उनकी आस्तीन खींचते हुए नजर आए। हिजाब हटाने से महिला थोड़ी देर के लिए असहज हो गई। आसपास मौजूद लोग हंसने लगे। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने महिला को नियुक्ति पत्र फिर थमाया और जाने का इशारा किया। महिला फिर वहां से चली गई। हिजाब विवाद के बाद नीतीश की सुरक्षा बढ़ी नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद SSB के घेरे को पहले सख्त किया गया है। नीतीश कुमार के दूसरे जिलों के दौरों को लेकर भी सभी SP और SSP और निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बढ़ाने के तहत मुख्यमंत्री के आवास और कार्यालय के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा उनकी ड्यूटी पर लगे सुरक्षाकर्मियों की संख्या और गश्त बढ़ा दी जाएगी। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित रहे। अब पढ़िए बिहार में हिजाब विवाद पर किसने क्या कहा... JK सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- नीतीश को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "यह बात छोड़ दीजिए कि वह एक मुस्लिम महिला थीं, कि उन्होंने हिजाब पहना था। इस तरह किसी महिला पर हाथ डालना, उसके कपड़ों को छेड़ना कहां तक सही है? उन्हें क्या जरूरत थी कि वे किसी औरत के कपड़ों को हाथ लगाएं? और फिर इस तरह जबरदस्ती एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाना। महिला डॉक्टर ने कहा है कि वह अब वहां नौकरी भी नहीं करना चाहतीं। इसलिए नीतीश कुमार को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए और उस महिला डॉक्टर से माफ़ी मांगनी चाहिए।" जावेद अख्तर बोले-नीतीश बिना शर्त माफी मांगें राइटर जावेद अख्तर ने अपने एक्स पर लिखा है कि, 'जो भी मुझे थोड़ा बहुत भी जानता है, उसे पता है कि मैं पर्दा प्रथा के कितना खिलाफ हूं, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मैं नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ किए गए कृत्य को किसी भी तरह से स्वीकार कर लूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।' गिरिराज ने कहा-CM ने हिजाब हटाकर सही किया केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने हिजाब हटाने को सही ठहराया है। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार ने कोई गलत काम नहीं किया है। अगर कोई नियुक्त पत्र लेने के लिए जा रही है तो क्या वो अपना चेहरा नहीं दिखाएगी?' नीतीश कुमार का इरादा सही, धर्म के चश्मे से न देखेंः मांझी केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने भी नीतीश कुमार का साथ दिया है। उन्होंने कहा, "एक्सीडेंटली ऐसा हुआ होगा। बेटी समझकर उन्होंने ऐसी चीज की होगी कि काम करने जा रहे हो तो हिजाब लगाने की क्या जरूरत है। उनका इरादा खराब नहीं था। इसे धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News