भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा:घटनास्थल पर तोड़ा दम, रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा; विरोध में साढ़े 5 घंटे तक रोड जाम

Dec 19, 2025 - 08:30
 0  0
भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा:घटनास्थल पर तोड़ा दम, रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा; विरोध में साढ़े 5 घंटे तक रोड जाम
भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रोड क्रॉस करते समय हादसा हुआ है। ब्रह्मपुर गांव के पास ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। विरोध में लोगों ने बीच सड़क पर शव रखकर जाम लिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक चंदेश्वर राम(65) भीमपुरा गांव के रहने वाले थे। पेशे से मोची थी। अजीमाबाद बाजार में दुकान चलाते थे। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र की है। घर में मचा कोहराम मृतक के छोटे बेटे अखिलेश कुमार ने बताया कि पिताजी मोची का काम करते थे। दुकान खोलने के लिए साइकिल से अजीमाबाद बाजार जा रहे थे। अजीमाबाद बाजार पर साइकिल से उतरकर रोड क्रॉस कर रहे थे। एक तरफ से ऑटो और दूसरी ओर से ट्रक आ रही थी। अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी फूलकुमारी देवी, दो पुत्र कमलेश कुमार, अखिलेश कुमार और एक पुत्री शोभा देवी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News