राजगीर महोत्सव-2025 का आज से शुभारंभ:सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन; मेलास्थल पर 124 काउंटर लगाए गए; सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी
राजगीर महोत्सव का आज से शुभारंभ होगा। बिहार के सीएम नीतीश कुमार महोत्सव का भव्य उद्घाटन होगा। दोपहर तीन बजे होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पूरा शहर सज-धज कर तैयार है। इस बार के महोत्सव में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कुल 124 काउंटर लगाए गए हैं, जहां बिहार की पारंपरिक लिट्टी-चोखा से लेकर कोलकाता के प्रसिद्ध रसगुल्ले तक की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, इस बार के मेले में खान-पान के साथ-साथ हस्तशिल्प और सरकारी सेवाओं का भी विशेष प्रबंध किया गया है। सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी ब्लॉक वन में 30 काउंटरों पर विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां आगंतुकों को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी, बल्कि कई सेवाएं भी तत्काल उपलब्ध कराई जाएंगी। खेती-बाड़ी से संबंधित प्रशिक्षण से लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी मौके पर उपलब्ध रहेगी। प्रदर्शनी में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, जीविका, वन प्रमंडल, पर्यटन विभाग सहित तीस विभाग अपने काउंटर लगा रहे हैं। नालंदा विश्वविद्यालय, नव नालंदा महाविहार, जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल भी अपने स्टॉल के माध्यम से शैक्षिक जानकारी प्रदान करेंगे। खरीदारी की व्यवस्था मेले में आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग पश्मीना शॉल, कालीन और विभिन्न प्रकार के आभूषणों की खरीदारी कर सकेंगे। ग्रामश्री मेला के अंतर्गत स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आकर्षण महोत्सव की शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार रहेगी। प्रतिदिन संध्या के समय स्थानीय और राज्य स्तरीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जो आगंतुकों के लिए मनोरंजन का विशेष आकर्षण होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0