डॉ. पी. भास्कर IDA बिहार के उपाध्यक्ष निर्वाचित:सहरसा में 14वीं वार्षिक आम सभा में चुनाव हुआ, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Dec 17, 2025 - 01:30
 0  0
डॉ. पी. भास्कर IDA बिहार के उपाध्यक्ष निर्वाचित:सहरसा में 14वीं वार्षिक आम सभा में चुनाव हुआ, संगठन को मजबूत करने पर जोर
सहरसा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) बिहार शाखा की 14वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) संपन्न हुई। इस अवसर पर सहरसा के डॉ. पी. भास्कर को सर्वसम्मति से संगठन का उपाध्यक्ष चुना गया। दरभंगा के डॉ. मेजर पुलिन बी. वर्मा अध्यक्ष और समस्तीपुर के डॉ. उदय शंकर झा प्रेसिडेंट-इलेक्ट 2027 निर्वाचित हुए। डॉ. पी. भास्कर ने मंगलवार रात मीडिया को यह जानकारी दी। एजीएम में निशित कुमार उज्ज्वल, आईजी (सशस्त्र सीमा बल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में दंत चिकित्सकों की सामाजिक भूमिका की सराहना की और दंत स्वास्थ्य जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। बिहार के विभिन्न जिलों से आए दंत चिकित्सकों ने इस बैठक में भाग लिया। दंत चिकित्सा से जुड़े समसामयिक विषयों पर चर्चा बैठक के दौरान संगठन की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। भविष्य की योजनाओं और दंत चिकित्सा से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद पदाधिकारियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। डॉ. पी. भास्कर दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके निर्वाचन पर आईडीए बिहार के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। संगठन को मजबूत करने पर जोर नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. पी. भास्कर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दंत चिकित्सकों के हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने और आम जनता में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने नवनिर्वाचित आईडीए बिहार अध्यक्ष डॉ. मेजर पुलिन बी. वर्मा, बिहार सचिव डॉ. कुमार मानवेंद्र, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग राय और राज्य के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवों के प्रति भी आभार जताया। कार्यक्रम में ये लोग उपस्थित रहे डॉ. भास्कर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले डॉ. अरविंद खत्री, डॉ. अफगान, डॉ. एस.के. अनुज, डॉ. एस. अविनाश, डॉ. पवन कुमार, डॉ. जूही, डॉ. बबीता, डॉ. सुमन झा, डॉ. अभिषेक, डॉ. एम.के. रंजन सहित कोसी ब्रांच के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News