सहरसा में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस बोली पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा

Dec 18, 2025 - 14:30
 0  0
सहरसा में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस बोली पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा
सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। यह घटना सोनवर्षा कचहरी थाना इलाके के पेट्रोल पंप के सामने विशेश्वर साह के मकान में हुई, जहां मृतका अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। मृतका की मां ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी वार्ड 11 निवासी श्याम सुंदर मल्लिक की पत्नी शिवानी कुमारी (19) के रूप में हुई है। उसका मायका मधेपुरा जिले के रासबिहारी मैदान के निकट है। मृतका की मां मंजू देवी ने बताया कि दोनों की शादी 6 महीने पहले मंदिर में हुई थी। पति श्याम सुंदर मल्लिक सोनवर्षा कचहरी स्टेशन पर निजी स्वीपर के रूप में काम करता है। जिससे वह सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में 6 महीने से रह रहे है। दामाद ने फोन पर दी आत्महत्या की सूचना मंजू देवी के अनुसार, बुधवार रात उनके दामाद श्याम सुंदर मल्लिक ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी ने साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के बाद गुरुवार सुबह जब वह मौके पर पहुंचीं, तो उन्होंने बेटी को कमरे में मृत पाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। इसके बाद मंजू देवी ने ही सोनवर्षा कचहरी थाना को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही FSL टीम को सूचित किया गया सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि मौत का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News