जिसने मांग भरी, उसको रेप केस में गिरफ्तार कराया:महिला के कमरे में पकड़ा गया था लड़का, पत्नी पर अफेयर का आरोप; गिरफ्तारी के बाद कहा- गलतफहमी थी
दरभंगा में एक विवाहिता के कमरे से चौकीदार का बेटा पकड़ा गया था। महिला के पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि दोनों के बीच अफेयर है। पत्नी ने भी पति पर आरोप लगा दिया कि भाभी के प्यार के लिए पति मुझे घर से निकालने चाहते हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो 28 अगस्त का है। गिरफ्तारी के बाद दंपती का कहना है कि हमने एक-दूसरे पर जो आरोप लगाए थे, वो गलतफहमी है। ऐसा कुछ नहीं है। 5 दिन पहले जिस परिवार में कलह हो रहा था, उस घर में आज सभी मिलजुल कर रह रहे हैं। दंपती ने एक-दूसरे पर जब आरोप लगाया था तो उस समय ये बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि ये रेप केस का मामला है। आरोप के 5 दिन बाद 2 सितंबर को दंपती ने चौकीदार के बेटे पर रेप केस कर दिया, जबकि महिला की मांग में एक महीने पहले आरोपी ने सिंदूर भी भरा था। इसका वीडियो सामने आया है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र की है। केस दर्ज होने के पहले दंपती ने क्या कहा था और एफआईआर में क्या-क्या लिखा, सिलसिलेवार पढ़िए रिपोर्ट पति ने कहा था, मैं अपनी पत्नी पर थूकता हूं महिला के पति ने था कि, 'कमरे में जो लड़का पकड़ाया था, उससे मेरी पत्नी का 2 महीने से अफेयर चल रहा था। मैं रोजगार के लिए 2 महीने पहले मुंबई गया था। इसी बीच पत्नी का एक मुस्लिम युवक से मेलजोल बढ़ गया। गांव के कई लोगों ने देर रात उस युवक को घर आते-जाते देखा है। मैंने इस लड़की से लव मैरिज किया था। दुनिया से लड़कर उसे घर लाया, लेकिन उसने विश्वासघात किया। अब मैं इसे अपनी पत्नी मानने से इनकार करता हूं। ऐसी औरत पर मैं थूकता हूं।' पत्नी बोली थी, लड़के को घर में बुलाकर मुझे फंसाया गया पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मेरी सास पहले से धमकी देती थी कि किसी न किसी आरोप में तुम्हें घर से बाहर कर देंगे। मेरी 4 साल पहले लव मैरिज हुई थी। 4 दिन तक सबकुछ सामान्य रहा था, लेकिन उसके बाद से सास, जेठानी, पति और ससुर मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। घटना की रात मैं आंगन में बैठी थी, तभी जेठानी ने एक लड़के को बहाना बनाकर घर में बुलाया और दरवाजा बंद कर दिया। विरोध करने पर सास ने मुझे धमकाया कि लाठी से सिर फोड़ देंगे।” महिला का दावा है कि उसी वक्त उसका पति भी मुंबई से घर पहुंच गया और बिना कुछ पूछे सीधे मारपीट करने लगा। उसने कहा कि इस पूरे षड्यंत्र के पीछे कारण यह है कि पति का अपनी भाभी (यानी जेठानी) के साथ अवैध संबंध है और वह खुद इस बात का प्रत्यक्षदर्शी है। इसी कारण ससुराल वाले मिलकर उसे घर से बाहर करने की योजना बना रहे हैं। बहू ने कहा था, वो उसी लड़के के साथ रहेगी महिला ने केस दर्ज होने से पहले कहा था कि घटना की रात करीब 1 बजे घर में युवक घुस आया। जब युवक को पकड़ा गया तो बहू ने खुद कहा कि वो उसी के साथ रहेगी और अब अपने पति के पास नहीं जाएगी। सास का कहना है कि वह पिछले 2 महीनों से इस संबंध पर नजर रख रही थी। 10 दिन पहले ही बेटे को इसकी जानकारी भी मैंने दी थी। बहू के पास से एक छोटा मोबाइल भी पकड़ा गया, जिससे वह युवक से बातचीत करती थी। महिला ने एफआईआर में क्या कहा ? महिला ने एफआईआर में जानकारी दी है कि 27 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे मैं अपने घर के कमरे में अकेली सो रही थी। तभी मो. जमाल नदाफ और मो. सत्तार नदाफ घर में घुस आए। जमाल नदाफ ने उसका मुंह दबा लिया, जबकि सत्तार नदाफ ने रेप किया। विरोध करने के बावजूद दोनों ने बंधक बना रखा था। इसी दौरान मेरे पति मुंबई से घर लौटे और सबकुछ अपनी आंखों से देख लिया। शोर मचने पर ग्रामीण भी जुट गए और मौके पर ही आरोपी मो. सत्तार नदाफ को पकड़ लिया। हालांकि, आरोपियों के पिता मो. जलील नदाफ, जो स्थानीय चौकीदार हैं, मौके पर पहुंच गए। दोनों बेटों को बचाने की कोशिश की और धमकी दी कि यदि शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। इसी धमकी के कारण मैं कुछ दिन तक चुप रही। महिला ने आवेदन में ये भी लिखा है कि चौकीदार ने जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में ग्रामीण पंचों ने मुझे साहस दिया, जिसके बाद मैंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मो. सत्तार नदाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मो. जमाल नदाफ फरार है। मेरा कोई संबंध नहीं है बताया जा रहा कि महिला के ससुराल और आरोपियों के घर की दूरी 700 मीटर की दूरी पर है। महिला के अनुसार वो चौकीदार के बेटों को नहीं जानती थी। जेठानी ने ही डेढ़ महीने पहले उन लड़कों से मेरी मुलाकात कराई थी। मेरा लड़के के साथ कोई संबंध नहीं है। मैं तो उसे जानती भी नहीं थी। सब मिलकर खेल रच रहे। गिरफ्तार सत्तार की पिटाई का भी वीडियो सामने आया घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ग्रामीणों ने मो. सत्तार नदाफ को घर में पकड़ लिया है। लोग उसे बिस्तर पर बैठाकर थप्पड़ मार रहे हैं। वीडियो एक आदमी कह रहा कि आज तुमको नपुंसक बना देंगे। वीडियो सिर्फ सत्तार ही दिख रहा है। उसे पिटने वाले लोग नहीं दिख रहे हैं। ये वीडियो घटना वाले दिन का ही है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है ग्रामीण एसपी आलोक ने बताया, बिरौल थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज हुई थी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्राथमिकी में अन्य कुछ लोगों के नाम भी दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्य संकलन के कार्य में जुटी हुई है। यदि जांच में यह साबित होता है कि चौकीदार ने घटना को दबाने या छुपाने का प्रयास किया है तो उसके खिलाफ भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0