जमुई में बसंत पंचमी महोत्सव:चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय में 6 दिन का आयोजन, कला प्रदर्शनी आकर्षण, 31 जनवरी तक चलेगा

Jan 28, 2026 - 14:30
 0  0
जमुई में बसंत पंचमी महोत्सव:चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय में 6 दिन का आयोजन, कला प्रदर्शनी आकर्षण, 31 जनवरी तक चलेगा
जमुई जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय इन दिनों कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यहां 6 दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। पूरे महोत्सव का केंद्र बिंदु चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय परिसर ही है, जहां प्रतिदिन सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी नवीन द्वारा किया गया था। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… युवाओं को कला से जुड़ने की प्रेरणा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संग्रहालय न केवल ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि यह जिले की कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच भी बन रहा है। ऐसे आयोजनों से संग्रहालय को जीवंत रूप मिलता है और युवाओं को कला से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। कला प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय में आयोजित महोत्सव के तहत कला प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। संग्रहालय परिसर में चित्रकला, फोटोग्राफी, मूर्तिकला एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें स्थानीय कलाकारों की रचनात्मक कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 26 जनवरी को जिलाधिकारी द्वारा किया गया था। संग्रहालय की दीर्घाओं में सजी कलाकृतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं और जमुई की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News