कटिहार में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक युवक की पीठ पर चढ़कर पानी पार करते दिख रहे हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने उन्हें पीछे से पकड़ रखा है। बताया जा रहा है सांसद तारिक अनवर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण पहुंचे थे। अपने दो दिवसीय दौरे पर कटिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, बरारी और मनिहारी विधानसभा के धुरियाही पंचायत में पहुंचे थे। शुरुआत में उन्होंने ट्रैक्टर से दूर-दराज के इलाकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें लोगों ने अपने कंधे पर उठाकर बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण किया। विरोधी दल इस वाकये को ‘जनता का अपमान’ बता रहे हैं, जबकि कांग्रेस इसे ‘जनता का प्यार’ कह रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। भाजपा नेत्री की धमकी- टिकट चाहिए वरना आत्मदाह कर लूंगी वैशाली के पातेपुर विधानसभा भाजपा की जिला उपाध्यक्ष और बिहार भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी रीता राम ने पातेपुर 130 सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है। उन्होंने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी है। रीता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वह पिछले 31 साल से समर्पित होकर संगठन के लिए काम कर रही हैं। 2005 में जदयू के खाते से पातेपुर भाजपा के हिस्से में आया है। 2005 में ही भाजपा ने उनके पति महेश राम को उम्मीदवार बनाया था, पर वे हार गए। दाेबारा टिकट नहीं मिला।