चुनाव को भी पिकनिक स्पॉट समझते राहुल गांधी

Nov 7, 2025 - 04:30
 0  0
चुनाव को भी पिकनिक स्पॉट समझते राहुल गांधी
सिटी रिपोर्टर|बेतिया/योगापट्टी यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हरियाणा में चुनाव था, तो राहुल गांधी ने जलेबी छानी। बिहार में चुनाव है, तो मछली पकड़ रहे हैं। चुनाव को वे पिकनिक स्पॉट समझते हैं। राहुल व तेजस्वी यादव को गरीब जनता से कोई मतलब नहीं है। वे लौरिया विधानसभा के योगापट्‌टी प्रखंड के नरसिंह नारायण स्टेडियम में गुरुवार को एनडीए के भाजपा प्रत्याशी विनय बिहारी के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार के माता-बहनों को सिर उठाकर जीने के लिए हर महिला के खाते में 10-10 हजार दी है। पूर्व सांसद सह भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि विधायक विनय बिहारी ने मुंबई की चकाचौंध को छोड़ा है। जनता की सेवा के लिए अपने लोगों के लिए जाति के नाम पर बांटने का काम करने वालों को चाटा मारा है। मुझे कलाकार बनाने में इनका देन है। इस धरती का बेटा विनय बिहारी पूरी दुनिया के मंच पर खड़ा होकर खुद को बिहारी कहता है व बिहार के सिर उंचा किया है। कार्यक्रम में राजद नेता दिनेश यादव 50 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। संचालन भाजपा नेता कौशल किशोर पांडेय ने किया। मौके पर लौरिया विधायक विनय बिहारी, विजय कुमार पांडेय आदि थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News