गोपालगंज में 7 सितंबर को होगा NDA का कार्यकर्ता महासम्मेलन:लाखों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना, कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Sep 6, 2025 - 20:30
 0  0
गोपालगंज में 7 सितंबर को होगा NDA का कार्यकर्ता महासम्मेलन:लाखों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना, कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एनडीए का महासम्मेलन 7 सितंबर को गोपालगंज के कुचायकोट में होगा। रामजानकी मठ खेल मैदान विशुनपुरा सोनहुला गोखुल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस महासम्मेलन में जनता दल (यूनाइटेड), भाजपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता शामिल होंगे। बिहार सरकार के कई मंत्री भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कुचायकोट सीओ मनीभूषण कुमार और थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में लाखों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की योजना बनाई जाएगी। गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर भी विचार-विमर्श चल रहा है, जिस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News