गया में NDA सम्मेलन में कुर्सी से गिरे अश्विनी चौबे:मंच पर बैठकर हंसते रहे कार्यकर्ता; सीट शेयरिंग पर आज दिल्ली में कांग्रेस की बैठक

Sep 9, 2025 - 08:30
 0  0
गया में NDA सम्मेलन में कुर्सी से गिरे अश्विनी चौबे:मंच पर बैठकर हंसते रहे कार्यकर्ता; सीट शेयरिंग पर आज दिल्ली में कांग्रेस की बैठक
बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आज दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस की बैठक है। बसपा भी बिहार चुनाव में उतरने की तैयारी में है। राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए 10 सितंबर से वो बिहार में यात्रा निकाल रही है। वहीं गया के शेरघाटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कुर्सी पर बैठने के दौरान गिर पड़े। बिहार में चुनावी माहौल के बीच सियासी उठापटक, बयानबाजी से जुड़ी हर अपडेट्स जानिए... मंच पर गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कुर्सी पर बैठने के दौरान गिर पड़े। अश्विनी चौबे सोमवार को शेरघाटी के रंगलाल उच्च विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित एनडीए के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का मंच पर गिरने का वीडियो भी सामने आया है। अश्विनी चौबे के गिरने पर मंच पर बैठे नेता हंसते नजर आए। NDA के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अश्विनी चौबे ने लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'रेलवे की जमीन हड़पने वाले, चारा खाने वाले पप्पू के साथ मिलकर मुख्यमंत्री का सपना जो देख रहे हैं। वह पूरा नहीं होगा। बिहार की जनता ने इन दोनों को पहचान चुकी है। अब इन कोई भी इनके झांसे में नहीं आने वाला है। करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले को चोर नहीं कहेंगे, तो और क्या कहेंगे। पहले जनता की जमीन वापस करो, फिर मुख्यमंत्री बनो। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष उल्टा मोदी और नीतीश सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाकर गुमराह कर रहा है। बिहार की जनता सब जानती है। सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में बैठक कांग्रेस की चुनावी रणनीति दायित्व अब प्रदेश नेतृत्व के पास से निकलकर दिल्ली दरबार में पहुंच गया है। कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व ही अब इस पर अंतिम मुहर लगाएगा। राजद से सीटों की दावेदारी के लिए आज राहुल गांधी की मौजूदगी में बैठक होगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हैं। विधायक दल नेता शकील अहमद खां और विधान परिषद में पार्टी के नेता मदन मोहन झा को भी इसमें भाग लेना है। डिप्टी CM बोले- जिस सड़क पर तेजस्वी डांस कर रहे वो NDA की देन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए की सरकार विकसित बिहार के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। वे सोमवार को मखदुमपुर नगर पंचायत परिसर में एनडीए के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि बिहार को बदनाम करने वालों और जंगलराज वालों से सावधान रहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद ने अपने 15 वर्षों के शासन में बिहार को अंधेरे में धकेल दिया। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए ने 20 वर्षों में बिहार को विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है। आज लोग खूबसूरत सड़कों पर नाच रहे हैं। यह भी एनडीए सरकार की देन है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बीच में साथ काम करने का मौका दिया, तो वे लोग फिर से जंगलराज की ओर बढ़ गए। बिहार में जमीन तैयार करने के लिए बसपा की यात्रा यूपी की सियासत में कभी दमदार हैसियत रखने वाली बसपा अब बिहार में जमीन तैयार कर रही है। इसके लिए बसपा नेता 10 से 19 सितंबर तक सर्वजन हिताय जागरूक यात्रा निकालेंगे। यात्रा की शुरुआत कैमूर से शुरू हाेगी और छपरा, सीवान, गोपालगंज बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए वैशाली में समापन हाेगा। इस यात्रा में बसपा के नए राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक और बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी शामिल हाेंगे। बसपा में फिर से प्रभावी भूमिका में आए आकाश की पहली परीक्षा बिहार विधान सभा चुनाव में ही हाेगी। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें इसके लिए पूरी छूट दे रखी है। वे सीधे बसपा सुप्रीमो काे रिपोर्ट करेंगे। बिहार विधान सभा चुनाव में बसपा सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। बीते दिनाें इसकी घोषणा हाेने के बाद से तैयारी शुरू कर दी गई है। 2020 के विधान सभा चुनाव में बसपा काे बिहार में एक सीट मिली थी। बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन 2027 में हाेने वाले यूपी विधानसभा चुनाव काे भी प्रभावित करेगा। प्रदेश महासचिव डॉ. विजयेश कुमार सिंह ने कहा कि जनता एनडीए और महागठबंधन से परेशान है। बसपा अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए जनसंपर्क यात्रा निकालेगी। राजनीति से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News