Video: 'शुरुआती इलाज में दवा थोड़ी कड़वी लगती है', बिहार में CO हड़ताल पर बोले विजय सिन्हा

Feb 2, 2026 - 21:30
 0  0
Video: 'शुरुआती इलाज में दवा थोड़ी कड़वी लगती है', बिहार में CO हड़ताल पर बोले विजय सिन्हा
पटना. बिहार में अंचल अधिकारियों (सीओ) के हड़ताल पर जाने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को सख्त निर्देश जारी करते हुए हड़ताल पर गए अंचल अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई करने को कहा है. विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हड़ताल पर गए सभी अंचल अधिकारियों से सरकारी गाड़ियां तुरंत वापस ली जाएं.  साथ ही उनके पास मौजूद डोंगल, महत्वपूर्ण अभिलेखों की चाभियां और अन्य सरकारी सामग्री भी तत्काल जमा कराई जाए. विभाग ने साफ किया है कि हड़ताल पर रहने वाले पदाधिकारियों पर ‘नो वर्क, नो पे’ का नियम लागू होगा. इसी बीच राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ संदेश दिया है कि सरकार सुधार के फैसले से पीछे नहीं हटेगी. मंत्री ने कहा कि व्यवस्था सुधार की प्रक्रिया में शुरुआती विरोध स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि शुरुआत इलाज में दवा थोड़ी कड़वी लगती है. मंत्री के अनुसार, यह कदम जनता को बेहतर सेवा देने, जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि विभागीय कामकाज पूरी तरह ठप नहीं होने दिया जाएगा. वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखी गई है और जिलाधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने विरोध कर रहे अधिकारियों से बातचीत के संकेत भी दिए हैं और कहा है कि संवाद के जरिए समाधान निकाला जाएगा. फिलहाल नजर इस बात पर है कि आगे यह टकराव किस दिशा में जाता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News