नीतीश कुमार ने कुछ पूछा, तेजस्वी ने मुस्कुरा कर दिया जवाब, देखते रह गए सम्राट चौधरी, देखें Video

Feb 2, 2026 - 15:30
 0  0
नीतीश कुमार ने कुछ पूछा, तेजस्वी ने मुस्कुरा कर दिया जवाब, देखते रह गए सम्राट चौधरी, देखें Video
शैलेंद्र साहिल/पटना. बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो चुका है. बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ. राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में खास तस्वीरें देखने को मिली. दरअसल इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर इशारा कर कुछ पूछा. इस दौरान तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार के सवाल का जवाब दिया. इस दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव कुछ पल के लिए मुस्कुरा कर एक दूसरे से बातें भी करते. वहीं इस खास तस्वीर को सीएम नीतीश के ठीक बगल में बैठे सम्राट चौधरी भी मुस्कुरा कर देख रहे थे. दरअसल बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान अक्सर शिष्टाचार बातचीत के तहत एक दूसरे का हाल-चाल पूछने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी यादव का हालचाल पूछा. बता दें, तेजस्वी यादव पैर के अंगूठे में परेशानी होने के कारण आज व्हील चेयर से विधानसभा पहुंचे. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. सदन में कार्य मंत्रणा समिति  का गठन किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री, तेजस्वी यादव सहित विभिन्न दलों के नेता सदस्य बनाए गए. इसके बाद वित्त मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा. विधानसभा में पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया. शोक के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. विधानसभा की अगली बैठक कल दिन में 11 बजे होगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News