प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मनाया रोजगार दिवस
मारगोमुंडा. प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड क्षेत्र के पंदनिया स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में सोमवार को रोजगार दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बेरोजगारी की समस्या को लेकर जनजागरुकता फैलाना और युवाओं के लिए स्थायी रोजगार की मांग को मजबूत करना रहा. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर शरण ने कहा कि आज देश का युवा वर्ग बेरोजगारी से जूझ रहा है. सरकार को युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ठोस रोजगार नीति बनानी चाहिये. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है. प्रखंड सचिव हदीस अंसारी ने कहा कि रोजगार दिवस के माध्यम से कांग्रेस आमलोगों की आवाज को बुलंद कर रही है. उपाध्यक्ष तस्लीम अंसारी, जाकिर हुसैन और पंकज तिवारी ने भी अपने विचार रखते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रोजगार के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया. मौके पर जेंटुल अंसारी, वाहीद अंसारी समेत ग्रामीण मौजूद थे.
The post प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मनाया रोजगार दिवस appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0