Jsca a division cricket league : टाटा सेरसा ने यंग स्पोर्टिंग को 109 रन से हराया

Feb 3, 2026 - 00:30
 0  0
Jsca a division cricket league : टाटा सेरसा ने यंग स्पोर्टिंग को 109 रन से हराया

जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर यंग स्पोर्टिंग को 109 रन से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये इस मैच में टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 248 रन बनाए. गुलशेर आलम ने 58, बाबा त्रिलोकीनाथ सिंह ने 39 रनों की पारी खेली. यंग स्पोर्टिंग के राज द्विवेदी ने चार व रवि कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर स्पोर्टिंग क्लब की टीम 30.3 ओवर में 139 रन पर सिमट गयी. नितलेश भारती ने 27 व आयुष कुमार ने 23 रन बनाए. जवाब में टाटा सेरसा की टीम अमित कुमार सिंह ने चार व गुलशेर ने दो विकेट लिये. अमित कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

The post Jsca a division cricket league : टाटा सेरसा ने यंग स्पोर्टिंग को 109 रन से हराया appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief