करौं में भजनों पर जमकर झूमे श्रोता
करौं. पाथरोल के कालीधाम स्थित संकट मोचन धाम में माघ पूर्णिमा के अवसर पर भजन संध्या व हनुमान जी की महाआरती आयोजित की गयी. इस दौरान खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया. बताया जाता है कि संकट मोचन धाम में वर्ष 2002 से ही प्रत्येक पूर्णिमा बाबा का महाआरती, भजन-कीर्तन का आयोजन होते आ रहा है. कार्यक्रम में भजन गायक लालटू पाल व राम जी रवानी ने कई भजन की प्रस्तुत भक्तों को खूब झुमाया. मंदिर के पुजारी गौतम पाठक ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का शुरूआत किया. मौके पर संतोष पांडेय, महेंद्र तिवारी, विकास पोद्दार, संदीप साह, सुशील सिंह, गंभीर कुमार, किशुन साह, रमन कुमार सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के, माधो मंडल, कारू रवानी, उपेंद्र रवानी, सुरेंद्र दास, अजय रवानी, दिनेश दास, नरेश रजवार, कारू रवानी, राजकिशोर, गुणधार मंडल, महेंद्र विश्वकर्मा, कामदेव रवानी, सुशील सिंह, कामदेव महतो, गुड़ा पंडित, उमा रवानी, पंचु शर्मा, बलदेव रवानी, रवि रवानी, राजेश रवानी, नरेश रजवार, सुधीर महतो, मनोज यादव,जटाशंकर राउत आदि थे. करौं : माघी पूर्णिमा पर पाथरोल में भजन संध्या का आयोजन
The post करौं में भजनों पर जमकर झूमे श्रोता appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0