Deoghar news : फोर जी इ-पॉश मशीन से भी अंगूठा स्कैन कराने में आ रहीं दिक्कतें, अनाज मिलने में परेशानी

Feb 3, 2026 - 00:30
 0  0
Deoghar news : फोर जी इ-पॉश मशीन से भी अंगूठा स्कैन कराने में आ रहीं दिक्कतें, अनाज मिलने में परेशानी

संवाददाता, देवघर . नेटवर्क की समस्या दूर कर लाभुकों को सहज रूप से अनाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी पीडीएस डीलरों को टू-जी इ-पॉश मशीन हटाकर फोर-जी इ-पॉश मशीन उपलब्ध करायी. लेकिन यह पहल फिलहाल लाभ के बजाय परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है. नयी मशीनों में अंगूठा स्कैन नहीं होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लाभुकों को बिना अनाज लिए ही लौटना पड़ रहा है. ग्रामीण इलाकों में स्थिति और गंभीर है. कई लाभुकों का कहना है कि वे दो-तीन बार डीलर के पास पहुंचे, लेकिन हर बार अंगूठा स्कैन फेल होने के कारण अनाज नहीं मिल सका. इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग लाभुकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं डीलरों की परेशानी भी कम नहीं है. रोजाना मिल रही शिकायतों को लेकर कई डीलर जिला आपूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. जिला आपूर्ति विभाग में विजनटेक के अधिकारी ने बताया कि मशीन में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं है. मशीन नयी है और शुरुआत में कुछ अपडेट नहीं हो पाया था. डीलरों को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जैसे ही मशीन वाई-फाई से कनेक्ट होगी, ऑटोमेटिक अपडेट पूरा हो जायेगा. इसके अलावा स्कैनर पर गंदगी रहने या अंगूठा अत्यधिक जोर से दबाने पर भी स्कैन में समस्या आती है. इन बिंदुओं की जानकारी डीलरों को दे दी गयी है. आवश्यक जानकारी और अपडेट के बाद अब समस्या लगभग खत्म हो गयी है.

The post Deoghar news : फोर जी इ-पॉश मशीन से भी अंगूठा स्कैन कराने में आ रहीं दिक्कतें, अनाज मिलने में परेशानी appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief