सहरसा के सौरबाजार में जमीनी विवाद पर हिंसक झड़प:एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल, 2 कट्ठा 3 धूर के प्लॉट के लिए विवाद

Jan 28, 2026 - 14:30
 0  0
सहरसा के सौरबाजार में जमीनी विवाद पर हिंसक झड़प:एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल, 2 कट्ठा 3 धूर के प्लॉट के लिए विवाद
सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के धमसेना वार्ड संख्या 02 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान 20 वर्षीय छोटू कुमार, 35 वर्षीय पंकज रजक, 60 वर्षीय शंकर रजक, 50 वर्षीय मीरा देवी और 22 वर्षीय रतनी कुमारी के रूप में हुई है। ये सभी धमसेना वार्ड संख्या 02 के ही निवासी हैं। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे निगरानी में हैं। 2 कट्ठा 3 धूर जमीन को लेकर विवाद घायल छोटू कुमार ने बताया कि गांव के चंदेश्वरी रजक से दो कट्ठा तीन धूर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अचानक करीब 20 लोग उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में घर के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थाना पुलिस सक्रिय हो गई। सौरबाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। घायलों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News