बांका में इंटर परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न:33 केंद्रों पर 25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल, कड़े इंतजाम और सीसीटीवी निगरानी

Feb 2, 2026 - 20:30
 0  0
बांका में इंटर परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न:33 केंद्रों पर 25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल, कड़े इंतजाम और सीसीटीवी निगरानी
बांका जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा का पहला दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर कुल 25,341 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 12,052 छात्र और 12,829 छात्राएँ थीं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में आधा घंटा पहले प्रवेश की अनुमति दी गई।कदाचार की रोकथाम हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों के बाहर एवं आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा “आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं” संबंधी फ्लेक्स बोर्ड और पोस्टर लगाए गए है। आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य परीक्षा के दूसरे दिन, मंगलवार को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा को कदाचारमुक्त और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जाँच की गई, ताकि कोई भी अनुचित सामग्री परीक्षा कक्ष में न पहुंच सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,055 वीक्षक तैनात किए गए थे। केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात इसके अतिरिक्त, उड़नदस्ता दल और दंडाधिकारी भी सक्रिय रहे, ताकि किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। कई संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों और आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो अनुमंडल पदाधिकारी, बांका के नियंत्रण में रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जूते और मोजे पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई; उन्हें केवल चप्पल पहनकर ही अंदर जाने दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अनिवार्य तलाशी (फ्रिस्किंग) की व्यवस्था थी। प्रवेश पत्र की सघन जाँच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक वॉच और स्मार्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News