बिहार में कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘नेशनल टैलेंट हंट' प्रोग्राम:'बिहार की आवाज' रखा नाम, अभय दुबे बने प्रोग्राम के बिहार प्रभारी

Feb 2, 2026 - 19:30
 0  0
बिहार में कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘नेशनल टैलेंट हंट' प्रोग्राम:'बिहार की आवाज' रखा नाम, अभय दुबे बने प्रोग्राम के बिहार प्रभारी
बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब बिहार में अपने आप को मजबूत करने में लगा हुआ है। आज कांग्रेस ने बिहार में ‘नेशनल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम को राज्य स्तर पर लांच किया। इसका नाम ‘बिहार की आवाज' रखी गई है। नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के लिए बिहार का प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे को बनाया गया है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार प्रजातांत्रिक मूल्यों की वह भूमि है, जिसमें लोकतांत्रिक आस्था का बीज अत्यंत गहराई से बोया गया है। वही बीज आज एक वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है, जिसके आश्रय में राहुल गांधी ने प्रजातंत्र की पुनर्स्थापना की क्रांति का आगाज किया है। इतिहास साक्षी है कि जब-जब बिहार ने किसी क्रांति का अगाज किया है, तब-तब उसने उसे न्यायपूर्ण और निर्णायक अंजाम तक पहुंचाया है। इसी दृष्टि से आज 'बिहार की आवाज' के नाम से एक टैलेंट हंट का औपचारिक शुभारंभ किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा समान अवसर अभय दूबे ने कहा कि ‘कांग्रेस के साथ आइए, बिहार की आवाज़ उठाइए।’ उन्होंने कहा कि नेशनल टैलेंट हंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग की एक अभिनव पहल है। इसका लक्ष्य जमीनी स्तर से ऐसे सक्षम व्यक्तियों की पहचान करना, उन्हें प्रशिक्षित करना और सशक्त बनाना है, जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकें। इसमें समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के लोगों को समान अवसर सुनिश्चित किया गया है। तीन पदों पर होगी टैलेंट हंट में खोज इस पहल के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही है। पहला मीडिया प्रवक्ता-पैनलिस्ट जो टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर स्पष्टता, विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। दूसरा रिसर्च को-ऑर्डिनेटर जो तथ्य-आधारित, शोध-आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा-ब्रीफ तैयार कर पार्टी के संदेश को मजबूती दें। तीसरा पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जो सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और ज़मीनी स्तर पर पार्टी का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाए। बिहार के हर क्षेत्र के लिए होगा एक जोनल को-ऑर्डिनेटर पार्टी प्रवक्ता और बिहार के टैलेंट हंट के कन्वेनर असित नाथ तिवारी ने आगे बताया कि यह टैलेंट हंट प्राथमिक रूप से बिहार को चार हिस्सों में विभक्त कर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद जोनल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को पटना स्थित मुख्यालय में आयोजित अंतिम चयन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान जोनल कॉर्डिनेटर और को कॉर्डिनेटर की भी नियुक्ति की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News