मधेपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा का शव फंदे पर मिला:सेकेंड ईयर की छात्रा, मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी ;पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

Feb 2, 2026 - 20:30
 0  0
मधेपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा का शव फंदे पर मिला:सेकेंड ईयर की छात्रा, मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी ;पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को एक छात्रा का शव उसके कमरे से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर की रहने वाली खुशबू कुमारी (20) के रूप में हुई है। वह कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में सेकेंड ईयर की छात्रा थी। दरवाजा न खुलने पर हॉस्टल प्रशासन को दी जानकारी घटना का पता उस समय चला जब काफी देर तक खुशबू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसकी जानकारी हॉस्टल प्रशासन को दी गई। दरवाजा खोले जाने पर छात्रा का शव कमरे के अंदर पाया गया, जिसके बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गर्ल्स हॉस्टल के बाहर की देखें 4 PHOTOS सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। वहीं, पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के कॉलेज पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। छात्रों की मांग है कि परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम कराया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News