पश्चिम चंपारण में 10 से 25 हजार का इनाम:बेतिया पुलिस ने 30 फरार अपराधियों पर किया घोषित , हत्या-लूट; रंगदारी में वांछित
बिहार के पश्चिम चंपारण में बेतिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 30 वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इन अपराधियों पर 10 से लेकर 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया है। ये अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित हैं। पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन अपराधियों के खिलाफ एक से अधिक मामले दर्ज हैं और वे विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित हैं। इनपर दस हजार रुपये का इनाम दस हजार रुपये के इनाम वाले अपराधियों में कुअवा, चकिया निवासी विकास कुमार; मिसकार टोला कालीबाग निवासी इरफान आलम; ममन्पुरा, हांसी, हरियाणा निवासी मुन्ना उर्फ विजेंद्र कुमार; भटानी, कर्जा, मुजफ्फरपुर निवासी विजय सहनी; बलुआ रमपुरवा, बैरिया निवासी आलोक यादव; डुमरिया, बैरिया निवासी भूलेख यादव; हाट सरैया, बैरिया निवासी पिंकू यादव; लौकरिया, बैरिया निवासी बुलेट उर्फ अभिषेक सिंह; खड्डा पुल, बैरिया निवासी सनोज चौधरी; तिलंगही, बैरिया निवासी सरफराज; और डुमरिया, बैरिया निवासी कल्याण पटेल शामिल हैं। इनपर 20 से पच्चीस हजार रुपये के इनाम वहीं, मिसकार टोला कालीबाग निवासी मो. इमरान पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पच्चीस हजार रुपये के इनाम वाले अपराधियों में लौकरियां, बैरिया निवासी संचित शर्मा, मंतोष शर्मा और मुकेश शर्मा; कोइरपट्टी डुमरिया, बैरिया निवासी बुलेट प्रसाद; सिरिसिया, सिकटा निवासी मोतीलाल यादव, वसीम और शेख सैफ; कोइरीटोला, बेतिया निवासी निखिल सिंह; परवतिया टोला, मुफस्सिल निवासी धोनी यादव; चारगाहा, मुफस्सिल निवासी दिनेश पटेल; ओझवलिया, बैरिया निवासी विकास कुमार और उमेश कुमार; तथा जबदी, भंगहा निवासी रामपाल प्रसाद शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0