भटगामा में शिव महापुराण कथा 8 फरवरी से:केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह मंदिर का उद्घाटन करेंगे, 7 दिन तक आयोजन चलेगा

Feb 2, 2026 - 19:30
 0  0
भटगामा में शिव महापुराण कथा 8 फरवरी से:केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह मंदिर का उद्घाटन करेंगे, 7 दिन तक आयोजन चलेगा
पूर्णिया जिले के भोगा भटगामा गांव स्थित भटगामा हाट में 8 फरवरी, 2026 से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नवनिर्मित सार्वजनिक शिव मंदिर का उद्घाटन और शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भी होगा। यह आयोजन 15 फरवरी, 2026 तक चलेगा। महोत्सव का प्रथम चरण 8 फरवरी से 14 फरवरी, 2026 तक शिव महापुराण कथा के साथ शुरू होगा। वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्री कमलेश्वर द्विवेदी जी उर्फ प्रेम जी प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक कथा का अमृतपान कराएंगे। इस दौरान महादेव के चरित्र, उनकी महिमा और शिव भक्ति का महत्व विस्तार से बताया जाएगा। शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन, 14 फरवरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह और सीमांचल के कई मंत्री, सांसद व नेतागण मंदिर का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव का द्वितीय और मुख्य चरण 15 फरवरी, 2026 को आयोजित होगा। इस दिन प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। कलश यात्रा के बाद भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में भगवान शिव की दिव्य बारात निकाली जाएगी और मध्य रात्रि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव-शक्ति विवाह संपन्न होगा। इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजक दिलीप पोद्दार, अमित पोद्दार और सोमनाथ पोद्दार ने बताया कि इस भव्य शिव महोत्सव में सात दिनों तक शिव महापुराण कथा होगी और शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने भटगामा और आसपास के सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News