पटना सिविल कोर्ट में पिस्टल लेकर घुस रहा युवक पकड़ाया:दूसरा फरार; परिसर की सुरक्षा बढ़ाई; वकील बोले- यह सुरक्षा में बड़ी चूक
पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा में बदमाशों ने सेंधमारी की है। बुधवार सुबह हथियार के साथ दो बदमाश सिविल कोर्ट आए थे, लेकिन गेट पर चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक को पिस्टल के साथ दबोच लिया है। इस घटना के बाद सिविल कोर्ट में सनसनी फैल गई है। अधिवक्ताओं में दहशत का माहौल बन गया है। मौके पर टाउन डीएसपी 1 पहुंचे हैं, जो पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस की टीम फिलहाल दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी रही है। वहीं, परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कैंपस के अंदर दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। सुबह 11 बजे पिस्टल के साथ दो अपराधी पकड़ाए पटना सिविल कोर्ट परिसर के गेट पर तैनात ASI प्रमोद कुमार रजक ने बताया कि, आज 11 बजे दो युवकों को पकड़ा गया है। वहीं, टाउन DSP 1 राजेश रंजन ने कहा कि, ‘पकड़े गए आरोपी का नाम पीयूष है, जो हाजीपुर का रहने वाला है। फिलहाल इससे पूछताछ जारी है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी खोजबीन में सेल, STF और स्थानीय थाने की पुलिस जुटी है। दोनों किस उद्देश्य के साथ पटना आए थे, टारगेट क्या था, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।’ यह सुरक्षा की चूक- अधिवक्ता पटना सिविल कोर्ट के वकील ऋषिकेश नारायण सिंहा ने बताया कि, यह सुरक्षा की चूक हमेशा पटना सिविल कोर्ट में हो रही है। आज सुबह 11 बजे पिस्टल लिए हुए दो अपराधी पकड़े गए हैं। इसके लिए यहां परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को मैं धन्यवाद करता हूं। ये नहीं होते तो किसका हत्या होता आज, भगवान जाने। जंगलराज है यहां तो, सब कुछ चलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0