कारे की टीम बनी बाबा कामेश्वरनाथ टी-20 चैंपियन:लखीसराय को हराकर जीता खिताब, पूर्व विधायक ने बांटे पुरस्कार

Feb 1, 2026 - 19:30
 0  0
कारे की टीम बनी बाबा कामेश्वरनाथ टी-20 चैंपियन:लखीसराय को हराकर जीता खिताब, पूर्व विधायक ने बांटे पुरस्कार
शेखपुरा के बाबा कामेश्वरनाथ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को शेखपुरा के रामाधीन महाविद्यालय मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में कारे की टीम ने लखीसराय को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। आजाद क्रिकेट क्लब शेखपुरा द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में बिहार और झारखंड के कई जिलों की टीमों ने भाग लिया था। पूर्व विधायक विजय सम्राट ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर शेखपुरा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष गंगा कुमार यादव, आयोजन समिति के संयोजक राजेश कुमार सिंहा, राजीव कुमार सिंहा, वाटिका आईटीआई निदेशक कोमल राय, प्रदीप राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और दर्शक मौजूद रहे। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार दिए गए। 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' खिलाड़ी को एलईडी टीवी, 'मैन ऑफ द मैच' खिलाड़ी को साइकिल और बेहतर फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों को बैट-बॉल सहित अन्य उपहार प्रदान किए गए। टूर्नामेंट के आयोजक राजेश कुमार सिंहा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में लखीसराय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लखीसराय की ओर से शेखर ने 36 और कन्हैया ने 37 रन का योगदान दिया। कारे की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित और रास बिहारी ने अपने-अपने चार ओवर में दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कारे की टीम ने 13.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया। कारे की ओर से रास बिहारी ने 59 और निखिल ने 54 रन की शानदार पारियां खेलीं। लखीसराय की ओर से अंकित जॉनसन ने दो विकेट लिए, जबकि अंकुल को एक विकेट मिला। फाइनल मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए कारे के रास बिहारी को 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News