भगवानपुर बाजार हत्याकांड का खुलासा:प्रेमिका ने रची साजिश, गलत पहचान में सुशील की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Feb 1, 2026 - 20:30
 0  0
भगवानपुर बाजार हत्याकांड का खुलासा:प्रेमिका ने रची साजिश, गलत पहचान में सुशील की गोली मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। 21 जनवरी की शाम भगवानपुर बाजार में चांद थाना के करौंदिया गांव निवासी सुशील चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के आधार पर इस मामले को सुलझाया है। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या की साजिश प्रेमिका सृष्टि कुमारी ने रची थी। सोहेल सृष्टि को बहन मानता था पुलिस के अनुसार, सृष्टि कुमारी का प्रेम प्रसंग प्रेम पासी से चल रहा था। प्रेम पासी सृष्टि की आगामी शादी में बाधा बन रहा था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। इससे परेशान होकर सृष्टि ने सोहेल खान से प्रेम पासी की हत्या करने को कहा। सोहेल खान सृष्टि को अपनी बहन मानता था। उसने आशीष पांडे और एक नाबालिग की मदद से प्रेम पासी को मारने के कई प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। सुशील को प्रेमी समझकर गोली मार दी घटना वाले दिन सोहेल और आशीष एक बाइक पर मौके पर पहुंचे। नाबालिग ने उन्हें प्रेम पासी की लोकेशन बताई। प्रेम पासी उस समय एक दुकान में गया था, लेकिन उसकी बाइक के पास ठंड से मफलर लपेटे सुशील चौरसिया खड़ा था। हमलावरों ने गलती से सुशील को ही प्रेम पासी समझ लिया और उसे गोली मार दी। इस हमले में असली प्रेम पासी बच गया। इस मामले में पुलिस ने सृष्टि कुमारी, सोहेल खान, आशीष पांडे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक और आरोपियों के कपड़े भी बरामद किए हैं। यह मामला प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेलिंग और गलत पहचान के कारण हुई एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या से जुड़ा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News