कटिहार में हथियार तस्करी का भंडाफोड़:गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 3 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
कटिहार पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सेमापुर पुलिस स्टेशन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो देशी कट्टे, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 1 फरवरी, 2026 को हुई, जब सेमापुर थानाध्यक्ष को अवैध हथियार तस्करी की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पावर ग्रिड के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे
पुलिस को देखकर तीनों व्यक्ति तेजी से भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान उमेश कुमार उर्फ भोलू (21 वर्ष), मो. इरशाद (19 वर्ष) और मंजय कुमार उर्फ प्रकाश कुमार (19 वर्ष) के रूप में बताई। जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद
उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी कट्टे, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी कटिहार जिले के निवासी हैं। उमेश कुमार उर्फ भोलू अशोक मेहता का पुत्र और मो. इरशाद मो. युसुफ का पुत्र है, दोनों नवाबगंज, थाना कोढ़ा के रहने वाले हैं। मंजय कुमार उर्फ प्रकाश कुमार बीरेंद्र महतो का पुत्र है और बगान टोला तरबन्ना, थाना बरारी का निवासी है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0