जमुई में 53 लाख की विदेशी शराब नष्ट:मलयपुर पुलिस लाइन में बुलडोजर चला, पुलिस बोली- आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

Feb 1, 2026 - 20:30
 0  0
जमुई में 53 लाख की विदेशी शराब नष्ट:मलयपुर पुलिस लाइन में बुलडोजर चला, पुलिस बोली- आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
जमुई जिला प्रशासन ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार शाम बरहट प्रखंड के मलयपुर पुलिस लाइन परिसर में लगभग 53 लाख रुपये मूल्य की जब्त विदेशी शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व बरहट के सीईओ मयंक कुमार अग्रवाल और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने किया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जेसीबी मशीन का उपयोग कर शराब को नष्ट किया गया। 4400 लीटर शराब पकड़ी गई यह शराब पिछले एक महीने के दौरान उत्पाद पुलिस और जिले के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियानों में जब्त की गई थी। इन अभियानों में अलग-अलग इलाकों से कुल करीब 4400 लीटर शराब पकड़ी गई थी। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News