बोरना में कुंभकारों व महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
महेशखूंट. गोगरी प्रखंड के बोरना गांव में जिले के 60 कुंभकारों के लिए 10 दिवसीय विद्युत चालित चाक प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी. वहीं 35 महिलाओं के लिए 30 दिवसीय कॉस्टोमोलॉजी एवं ब्यूटीशियन कोर्स आधारित उद्यमिता सह कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल पदाधिकारी खादी व ग्रामोद्योग आयोग गोपाल कुमार सिंह, सूक्ष्म लघु व माध्यम उद्यम मंत्रालय के सहायक निदेशक आर के यादव तथा डीडीएम नाबार्ड पूजा भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर अवकाश प्राप्त सहायक निदेशक विजय कुमार सिंह, सेवानिवृत जनरल मैनेजर शिवशंकर सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मंजीत सिंह, विनय सिंह, मनोहर सिंह, प्रशिक्षक कुमार ध्रुव पंडित, संजय पंडित, कौशल्या देवी आदि मौजूद थी.
The post बोरना में कुंभकारों व महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0