मोतिहारी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:दो दिन में एक ही परिवार में दूसरी मौत,डीएसपी बोले-दोनों घटनाओं को जोड़कर चल रही जांच

Feb 2, 2026 - 01:30
 0  0
मोतिहारी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:दो दिन में एक ही परिवार में दूसरी मौत,डीएसपी बोले-दोनों घटनाओं को जोड़कर चल रही जांच
मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौजी पंचायत के वार्ड संख्या–एक स्थित चौक पर रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान धनौजी पंचायत के ब्रह्मपुरी गांव निवासी रामप्रवेश राय के 20 वर्षीय पुत्र सुधन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए मृतक की बहू के मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शव दिखने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह जब लोग चौक पर स्थित दुकानें खोलने पहुंचे, तो एक होटल बंद देखकर उन्हें शक हुआ। अंदर झांकने पर होटल के धरण में सुधन कुमार का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल पकड़ीदयाल थाना को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष बोले-घटना स्थल को सील कर पूछताछ जारी सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। साथ ही घटना स्थल को सील कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इस बिंदु पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। नवविवाहिता की मौत का मामला जांच के दायरे में इस घटना को और भी गंभीर बना देने वाला तथ्य यह है कि इससे ठीक एक दिन पहले शनिवार देर संध्या मृतक के सगे भाई अभिमन्यु राय की 20 वर्षीय पत्नी मधु कुमारी ने भी आत्महत्या कर ली थी। मधु कुमारी की शादी 7 मई 2025 को शिवहर जिले के रसीदपुर गांव निवासी रामबाबू राय की पुत्री के रूप में अभिमन्यु राय से हुई थी। नवविवाहिता की मौत का मामला भी फिलहाल जांच के दायरे में है। लगातार दो दिनों में एक ही परिवार में दो युवाओं की मौत से ब्रह्मपुरी गांव, धनौजी पंचायत और आसपास के इलाकों में सनसनी और सन्नाटे का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, पड़ताल जारी पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर भी जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर ही वास्तविक सच्चाई सामने आ पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News